शिविर की बदौलत लाणेला निवासी खेते खां को मिली आवासीय पटटे की सौगात

( 367 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Jul, 26 17:07

वर्षो पुरानी हुई पटटे की हुई मुराद पूरी, जताया मुख्यमंत्री जी का आभार

शिविर की बदौलत लाणेला निवासी खेते खां को मिली आवासीय पटटे की सौगात

       जैसलमेर । जिले में चल रहे ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के जीवन में नई-’नई सौगाते दे रहा है। ग्राम पंचायत मोकला में आयोजित शिविर लाणेला निवासी गरीब परिवार के खेते खां के लिए जीवन में नई खुशियां लेकर आया । शिविर की बदौलत उसकी वर्षो पुरानी पटटे की आस पूरी हो गई एवं उसने खुशी से कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री जी के द्वारा लगाए गए ग्रामीण सेवा शिविर इसका साक्षात उदाहरण है। जिस पल को पाने के लिए मै वर्षो से इन्तजार कर रहा था वह घडी आज एक ही पल में पूरी हो गई है। मैं ओर मेरा परिवार इस खुशी को पाने के लिए मुख्यमंत्री जी का तहेदिल से आभार जताते है। 

      शिविर में खेते खां ने प्रभारी तहसीलदार राजेन्द्र करण को उसके आवास के लिए पटटा जारी कराने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया तो तत्काल ही उन्होनंें संवेदनशीलता दिखाते हुए ग्राम विकास अधिकारी बाबू राम को उचित कार्यवाही कर उसे राहत देने के निर्देश दिये। ग्राम विकास अधिकारी ने खेते खां के पुश्तैनी आवास की जांच पडताल की एवं उसमें मकान बना हुआ था। उसने पटटे के लिए हाथों-हाथ दस्तावेज तैयार किये।

      शिविर प्रभारी राजेन्द्र करण, सहप्रभारी महेन्द्र सिंह झाला एवं प्रशासक श्रीमती फूली देवी ने गरीब खेते खां को अपने हाथों से मकान के स्वामित्व का असली पटटा प्रदान किया तो उसके चेहरे पर खुशी छा गई। पटटा पाकर खेते खां का परिवार प्रसन्नचित हो गया एवं कहा कि वर्षों से पटटे की आस लिए बैठे मेरे परिवार की एक ही दिवस में इच्छा पूरी हो गई। उसने पंचायती राज संस्था को भी धन्यवाद दिया। इस प्रकार खेते खां के लिए यह शिविर ‘‘सेवा परमो धर्म’’ को चरितार्थ साकर कर दिया। उसने कहा कि इससे यह झलक रहा है कि संवेदनशील सरकार गरीब की झोपडीयों तक इन्साफ पहुंचा रहा है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.