जैसलमेर । जिला प्रभारी सचिव एवं राजस्थान राज्य बुनकर संघ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक महावीर प्रसाद मीणा ने गुरूवार को ग्राम पंचायत रिदवा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का औचक निरीक्षण किया एवं शिविर में ग्रामीणों के लिए किये जा रहे कार्यों का अधिकारियों से जानकारी भी ली। उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे आगे भी शिविरों में लोगों के अधिक से अधिक कार्य निस्तारित कर संवेदनशील सरकार का संदेश प्रचारित करे साथ ही लोगों को भी यह महसूस होना चाहिए कि शिविर उनके लिए बहुत ही फायदामंद है।
प्रभारी सचिव मीणा ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए काउण्टरों पर जाकर उनके विभाग से संबंधित लोगों के किये जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होनंें सभी को निर्देश दिये कि वे शिविर में सेवा भावना से कार्य कर ग्रामीणों को पूरी राहत दे।
प्रभारी सचिव मीणा ने इस मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की भी लोगों को विस्तार से जानकारी दे एवं अनुदानित योजनाओं के आवेदन पत्र भी मोैके पर भरवाए। उन्होनें इस अवसर पर जेठू सिंह को अपने हाथों से आवासीय पटटा प्रदान किया वही प्रमाण पत्र भी प्रदान किये।
शिविर प्रभारी तहसीलदार राजेन्द्र करण ने शिविर में राजस्व विभाग द्वारा किये गए सहमति बंटवारें की प्रगति से अवगत करवाया। सहायक प्रभारी विकास अधिकारी महेश सिंह राठौड पंचायती राज द्वारा ग्रामीणों को दिये गए आवासीय पटटे के साथ ही अन्य कार्यों की जानकारी दी। इसके साथ उन्होनें शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा किये गए कार्यो की प्रगति पर प्रकाश डाला। शिविर में ग्रामीणों के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।