मंडाऊ ग्रामीण सेवा शिविर बना आशियाने का आधार,दीने खांॅ और मिस्त्री खां को मिला मकान का पट्टा दूर हुई वर्षो पुरानी चिंता

( 339 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Jul, 26 17:07

मंडाऊ ग्रामीण सेवा शिविर बना आशियाने का आधार,दीने खांॅ और मिस्त्री खां को मिला मकान का पट्टा दूर हुई वर्षो पुरानी चिंता

        जैसलमेर । राजस्थान सरकार की ओर आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए राहत और अधिकार प्राप्ति का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। मोहनगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मंडाऊ के निवासी दीने खांॅं और मिस्त्री खां के लिए यह शिविर वास्तव में वरदान साबित हुआ एवं जीवन में नई खुशियां लेकर आया, जब उन्हें वर्षों पुराने मकान का पट्टा प्राप्त हुआ। दीने खां ने बताया कि ग्राम पंचायत एवं प्रशासनिक अधिकारियों से उन्हें जानकारी मिली कि ग्रामीण सेवा शिविरों में आबादी भूमि पर बने पुराने मकानों के पट्टे जारी किए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर उन्होंने शिविर में पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। तत्पश्चात उन्हें उनके पुराने मकान का पट्टा प्रदान किया गया।

      उन्होंने बताया कि पट्टे के अभाव में उन्हें कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब मकान का वैध दस्तावेज मिलने से न केवल उनका आवासीय अधिकार सुनिश्चित हुआ है, बल्कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का मार्ग भी प्रशस्त हो गया है।

      लाभार्थी दीने खां ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर की बदौलत महज एक दिन में प्रशासनिक संवेदनशीलता से उन्हें अपने घर का कानूनी अधिकार मिला है, जिससे उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने मुख्यमंत्री, राज्य सरकार, जिला प्रशासन तथा संपूर्ण राजस्व टीम का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं और उन्हें अपने अधिकारों तक सहज पहुंच प्रदान कर रहे हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.