जैसलमेर । माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एक्शन प्लान माह जुलाई, 2026 की पालना में नालसा स्कीम ऑन ऐसेस टू जस्टिस फॉर विक्टिम ऑफ ह्यूमन वाईल्ड लाईफ कॉन्फिलिक्ट 2025 छ।स्ै। ैबीमउम वद ।बबमेे जव श्रनेजपबम वित टपबजपउे व िभ्नउंद.ॅपसकसपमि ब्वदसिपबज ;भ्ॅब्द्धए 2025 व पर्यावरण सरंक्षण हेतु ग्रामवासियों के साथ ग्राम ब्रह्मसर में सचिव श्री ललित पुरोहित द्वारा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में आमजन को सम्बोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें पल्लवित एवं पोषित कर वृ़़क्ष बनाने का आह्वान किया। नालसा की स्कीम मानव वन्यजीव संघर्ष के पीड़ितों के लिए न्याय तक पंहुच सुगम बनाने के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि प्राधिकरण यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि मानव वन्य जीव संघर्ष के पीड़ितों को समय पर और प्रभावी कानूनी सहायता प्राप्त हो साथ ही हेल्पलाईन 15100 के माध्यम से विधिक सेवाएं प्राप्त करने के बारे में भी बताया गया। ग्राम पंचायत में मोबाईल वाहन द्वारा विधिक सेवाओं को प्रचार प्रसार किया गया तथा रालसा व नालसा द्वारा जारी योजनाओं की जानकारी प्रसारित की गई।