आत्मा योजनान्तर्गत इस वर्ष 7 लाख रूपये से पुरस्कृत होंगे 55 प्रगतिशील किसान“

( 223 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Jul, 26 17:07

आत्मा योजनान्तर्गत इस वर्ष 7 लाख रूपये से पुरस्कृत होंगे 55 प्रगतिशील किसान“

श्रीगंगानगर। आत्मा योजनान्तर्गत फार्म फील्ड स्कूल के तहत 6 एफ बड़ा में कृषक हेतराम के खेत पर कृषक प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। कृषकों को खड़ी फसल में रोग व कीटों की पहचान करवाई गई। परियोजना निदेशक (आत्मा) डॉ. विनोद सिंह गौतम द्वारा आत्मा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और यह बताया गया कि इस साल पुरस्कार के तहत 11 पंचायत समितियों में 55 किसानों को कृषक पुरस्कार से लाभान्वित किया जायेगा व 7 लाख रूपयों की राशि के पुरस्कार दिये जायेंगे। यह पुरस्कार कृषि, बागवानी, पशुपालन, जैविक व नवाचार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को दिया जायेगा। इनके द्वारा फसलों में लगने वाले रोग व बीमारी की पहचान भी करवाई गई।
सहायक कृषि अधिकारी श्री सुशील बेदी द्वारा अमेरिकन कपास व मूंग की खेती के बारे में विस्तार से समझाया गया। इनके द्वारा बूंद-बूंद सिंचाई व उर्वरकों के संतुलित उपयोग के बारे में भी बताया गया। सेवानिवृत सहायक कृषि अधिकारी श्री सोहन लाल शर्मा ने जैविक खेती पर विस्तार से जानकारी दी। इनके द्वारा बीजामृत, जीवामृत, वर्मी कम्पोस्ट, वेस्ट डी कम्पोजर के बारे में जानकारी दी गई। श्री रोशन सिंह एवं श्रीमती किरण कृषि पर्यवेक्षकों द्वारा भी कृषि से संबंधित जानकारी दी गई।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.