रोटरी क्लब युवा का शपथग्रहण समारोह

( 1049 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Jul, 26 04:07

रोटरी क्लब युवा का शपथग्रहण समारोह

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर युवा के नवीन सेवा वर्ष 2026-27 का शपथग्रहण एवं पदस्थापन समारोह शनिवार, 11 जुलाई 2026 को दोपहर 1:30 बजे होटल प्राइड, हिरण मगरी, सेक्टर-3, उदयपुर में आयोजित होगा।

समारोह के मुख्य अतिथि रोटेरियन अरुण बगड़िया, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 होंगे।

कार्यक्रम में पूर्व प्रांतपाल (PDG) रोटेरियन निर्मल कुनावत विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करेंगे। साथ ही उपप्रांतपाल (Assistant Governor) रोटेरियन श्रीमती संगीता शर्मा की विशिष्ट उपस्थिति समारोह की गरिमा को और बढ़ाएगी। रोटेरियन सीमा सिंह इंडक्शन ऑफिसर के रूप में क्लब के नवीन सदस्यों को रोटरी की सदस्यता की शपथ दिलाएँगी।

समारोह में रोटरी क्लब उदयपुर युवा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन पीयूष दशोरा, सचिव रोटेरियन शाश्वत पंचोली तथा कोषाध्यक्ष रोटेरियन सौरभ जैन अपने-अपने दायित्वों की शपथ ग्रहण करेंगे। 

इसके साथ ही क्लब के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का भी विधिवत शपथग्रहण संपन्न होगा।

इस अवसर पर नवीन सदस्यों का औपचारिक इंडक्शन भी किया जाएगा। समारोह के दौरान आगामी सेवा वर्ष की कार्ययोजना, विशेष रूप से शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रस्तावित सेवा परियोजनाओं तथा क्लब की भावी गतिविधियों का परिचय भी दिया जाएगा।

रोटरी क्लब उदयपुर युवा के पदाधिकारियों ने सभी रोटेरियन साथियों, आमंत्रित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों से समारोह में उपस्थित होकर नवीन टीम का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। क्लब को विश्वास है कि नवीन नेतृत्व के मार्गदर्शन में सेवा, मित्रता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए रोटरी की वर्ष 2026-27 की थीम “Create Lasting Impact” को सार्थक रूप से साकार किया जाएगा।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.