वर्षों बाद खाता विभाजन होने पर जताई खुशी

( 443 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Jul, 26 17:07

वर्षों बाद खाता विभाजन होने पर जताई खुशी

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
श्रीगंगानगर जिले की अनूपगढ़ पंचायत समिति के ग्राम पंचायत बाण्डा कॉलोनी में शुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविर 2026 आयोजित हुआ। शिविर में चक 22 एपीडी के किसान प्रदीप कुमार पुत्र रामलाल, अंजुबाला पत्नी प्रदीप कुमार, जयदेव पुत्र रामलाल मेघवाल के द्वारा राजस्व रिकॉर्ड में खाता संख्या 6, 286/409 की जमाबंदी में दर्ज 6.273 हेक्टेयर भूमि का खातेदारों के मध्य खाता विभाजन को लेकर आवेदन किया। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजललाल शर्मा की आमजन को त्वरित न्याय की अवधारणा को ध्यान में रखते हुए तहसीलदार द्वारा हलका पटवारी से रिपोर्ट लेकर खाता विभाजन के आदेश जारी करवाये। खाता विभाजन होने पर लाभार्थियों ने सरकार का आभार व्यक्त किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.