श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
श्रीगंगानगर जिले की अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 4 केएसएम में शुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविर 2026 आयोजित हुआ। शिविर में गांव 4 केएसएम व चक 5 एलएसएम के काश्तकार श्री दुलाराम पुत्र नानूराम को शिविर के दौरान मृदा स्वास्थय कार्ड प्रदान किया गया। मृदा स्वास्थय कार्ड के आधार पर किसान अपने खेत की मिट्टी की गुणवत्ता के अनुसार उर्वरकों का उपयोग कर सकेगा। मृदा कार्ड से किसान संतुलित खाद देगा, जिससे फसल उत्पादन में वृद्धि होगी तथा किसान की आमदनी बढ़ेगी। मृदा स्वास्थय कार्ड मिलने से किसान ने राजस्थान सरकार व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।