बीसीआई पिनेकल नॉलेज सीरीज का आयोजन आज, मधुश्री बैंक्वेट हॉल में होगा विशेष सत्र

( 709 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Jul, 26 17:07

"सिक्योर योर लेगेसी विद बेसिक्स ऑफ विल" विषय पर सीए अंशुल मोगरा देंगे महत्वपूर्ण जानकारी

बीसीआई पिनेकल नॉलेज सीरीज का आयोजन आज, मधुश्री बैंक्वेट हॉल में होगा विशेष सत्र

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के फाउंडर एंड चैयरमेन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई पिनेकल चैप्टर द्वारा नॉलेज सीरीज के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता एवं ज्ञानवर्धक सत्र का आयोजन आज, शनिवार, 11 जुलाई 2026 को शाम 5:00 बजे से 6:30 बजे तक मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस, उदयपुर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 वर्ष या उससे अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति इस नॉलेज सीरीज में भाग ले सकता है।

बीसीआई पिनेकल के प्रेसिडेंट एवं कार्यक्रम के की-नोट स्पीकर सीए अंशुल मोगरा ने बताया कि इस विशेष वर्कशॉप का विषय "सिक्योर योर लेगेसी विद बेसिक्स ऑफ विल – आपकी वसीयत, अपनों की सुरक्षा" रखा गया है। सत्र में प्रतिभागियों को व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक संपत्तियों की कानूनी सुरक्षा, वसीयत का महत्व, उत्तराधिकार की सही योजना, संपत्ति के सुचारु हस्तांतरण तथा परिवार के भविष्य को सुरक्षित रखने से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी पहलुओं की सरल एवं व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।

मुकेश माधवानी ने बताया कि प्रतिभागी अपने जीवनसाथी के साथ भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। यह सत्र प्रत्येक परिवार, प्रोफेशनल और व्यवसायी के लिए समान रूप से उपयोगी रहेगा। उन्होंने कहा कि एक सुव्यवस्थित वसीयत भविष्य में होने वाले पारिवारिक विवादों को रोकने तथा परिवार की आर्थिक एवं कानूनी सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने उदयपुरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक सत्र का लाभ उठाने का आग्रह किया।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.