जैसलमेर । जिले में चल रहे ग्रामीण सेवा शिविर-2026 राजस्व प्रकरणों के निस्तारण के मामलेें में ग्रामीणों के लिए बहुत ही राहतदायी साबित हो रहे है। आपसी सहमति के बंटवारें से जहां खातेदारों को अपनी-अपनी भूमि का असली मालिकाना हक मिल रहा है। वही वर्षों से सामलाती भूमि से निजात भी मिली है।
ग्राम पंचायत भैंसड़ा में आयोजित शिविर में सहमति बंटवारें से 9 खातेदारों को राजस्व प्रशासन ने बहुत बडी राहत दी क्योंकि इस कार्य के लिए इन सभी खातेदारों को तहसील मुख्यालय पर जाना पडता था एवं उन्हें काफी खर्च भी सहन करना पडता लेकिन शिविर की बदौलत शिविर प्रभारी एवं तहसीलदार पोकरण हजारा राम एवं उनकी संपूर्ण राजस्व टीम की संवेदनशीलता से बिना खर्चे के घर बैैठै उनका भूमि का बंटवारा हो गया एवं उन्हें बहुत बडी राहत मिली।
शिविर में भैंसड़ा निवासी श्रीमती केशर कंवर, धमसिंह, जवारसिंह, बैरीसालसिंह, भवानी कंवर, पपूसिंह, नखतसिंह, सुगना कंवर तथा सिरयों ने आपसी सहमति से भूमि बंटवारें का प्रार्थना पत्र शिविर प्रभारी को प्रस्तुत किया। उन्होेंनें तत्काल संज्ञान लेते हुए भू-अभिलेख निरीक्षक एवं पटवारी को इसकी जांच कर सहमति बंटवारा प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिये।
उपखण्ड अधिकारी ने इन खातेदारों को सहमति बंटवारा पत्र प्रदान किया वही उन्हें उनके हिस्से की जमीन से संबंधित नवीन जमाबंदी प्रदान की। जैसे ही इन खातेदारों को अपने-अपने हक की भूमि का असली मालिकाना हक मिला तो उनके परिवार में नई रोशनी आ गई एवं कहा कि शिविर के कारण आज हमारा इतना बडा काम एक ही दिवस में हो गया। साथ ही भूमि के कारण परिवार में छोटा-मोटा विवाद होता था वह भी हमेशा-हमेशा के लिए समाप्त हो गया । उन्होनें इसके लिए संवेदनशील मुख्यमंत्री जी के साथ राजस्व प्रशासन का हृदय से आभार जताया।