कश्मीर घाटी में ट्रैक अनुरक्षण कार्य के कारण 11 जुलाई से 25 जुलाई तक कुछ ट्रेनें रद्द

( 914 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Jul, 26 10:07

कश्मीर घाटी में ट्रैक अनुरक्षण कार्य के कारण 11 जुलाई से 25 जुलाई तक कुछ ट्रेनें रद्द

जम्मू। यात्रियों की सुरक्षा और रेल संचालन को बेहतर बनाने के लिए जम्मू मंडल द्वारा कश्मीर घाटी के ’बनिहाल . बारामूला रेल खंड’ पर ट्रैक अनुरक्षण का कार्य कराया जा रहा है। गर्मी के मौसम में ट्रैक को मजबूत और सुरक्षित रखने के लिए यह कार्य जरूरी है।
जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि इस कार्य को आसानी से पूरा करने के लिए 11 जुलाई 2026 से 25 जुलाई 2026 तक इस रूट पर ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। इस दौरान कश्मीर घाटी में चलने वाली 3 ट्रेनें रद्द रहेंगी।
रद्द की जाने वाली ट्रेनें हैं
उन्होंने कहा कि गाड़ी संख्या 74615 बनिहाल-बारामूला, गाड़ी संख्या 74632 बारामूला-बडगाम और ’गाड़ी संख्या 74628 बडगाम-बनिहाल। ये सभी ट्रेनें 11 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक नहीं चलेंगी।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की जानकारी आईआरसीटीसी वेबसाइट, मोबाइल ऐप या रेल मदद 139 पर जरूर चेक कर लें। असुविधा के लिए रेलवे खेद व्यक्त करता है और यात्रियों से सहयोग की अपील करता है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.