जल संरक्षण पढ़ा रहे,जल मॉनिटर

( 439 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Jul, 26 11:07

जल संरक्षण पढ़ा रहे,जल मॉनिटर

स्थानीय महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल सुंदरवास में गत वर्ष अध्यापिका इंद्रा कंवर द्वारा बनाए गये"जल मॉनिटर्स" को आज केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा वाटर हीरो से सम्मानित डॉक्टर पीसी जैन ने जल कैसे कैसे बचाएं यह अपने लैपटॉप पर अलग-अलग वीडियो दिखाकर समझाया।  "जल दिनचर्या" कैसी हो जिसमें दिन भर में कम से कम पानी का उपयोग हो और पानी व्यर्थ नालियों में न बहे। रिटायर्ड आई ए एस और भोपाल के कमिश्नर एम मोहन राव रचित और गए गए जल गीत "जल ही अमृत है" "जल बिन जीवन जल जाएगा" का वीडियो दिखाकर जल मॉनिटर्स को प्रेरित किया।

वर्षा जल को कैसे बचाएं और उसे ट्यूबवेल हैंड पंप मैं कैसे डालें यह स्कूल में हस्तीमल बापना चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लगाए गए देवास वाटर फिल्टर को दिखाते हुए समझाया। 

इसके बाद यह सभी जल मॉनिटर्स अपनी अपनी कक्षा में गए और कक्षा के छात्रों को बिठाकर आज जो डॉक्टर पीसी जैन द्वारा जल संरक्षण के बारे में बताया उसे अपनी अपनी कक्षा में सिखाया और उन्हें  जल नारे जैसे 'सबसे बोलो नल कम खोलो" आकाश पानी रोकेंगे, पाताल पानी बढ़ाएंगे वर्षा जल को बचायंगे" बुलवाए। 

प्रिंसिपल लक्ष्मी भक्तानी  ने जल मॉनिटर्स को प्रशिक्षण देने के लिए  धन्यवाद ज्ञापित किया। स्वागत जल मॉनिटर इंचार्ज- सोनू लोहार ने किया। कार्यक्रम में संदीप सांगानेरिया एवं नरेंद्र खत्री भी उपस्थित थे। 

जल मॉनिटर । सभी को नींबू और राख से बने सुपर शॉप बर्तन करने का साबुन दिया गया ताकि पानी कम से कम प्रदूषित हो। 

फलक,विक्रम,विशाल,अलीना,डॉली,विशाल,हिमान्या, सुमित,प्रियांशु,पीयूष,वंशिका,जितेन्द्र,


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.