रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मेवाड़ का पदग्रहण समारोह आज, डॉ. हिमांशु गुप्ता संभालेंगे अध्यक्षीय पदभार

( 308 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Jul, 26 16:07

उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मेवाड़ के रोटरी वर्ष 2026-27 के पदग्रहण समारोह का आयोजन रविवार, 12 जुलाई को सायं 7 बजे शोभागपुरा स्थित पेरेडाइज ब्लिस होटल में किया जाएगा। समारोह में क्लब की नई कार्यकारिणी विधिवत पदभार ग्रहण करेगी तथा नये सत्र की सेवा योजनाओं का शुभारंभ होगा।
समारोह में पदस्थापना अधिकारी के रूप में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (पीडीजी) निर्मल सिंघवी नई टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। मुख्य अतिथि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (राजस्थान) के अध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता होंगे, जबकि सहायक आयुक्त, देवस्थान विभाग उदयपुर जतीन कुमार गांधी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए रोटेरियन डॉ. हिमांशु गुप्ता अध्यक्ष, रोटेरियन भरत सिंघवी सचिव तथा रोटेरियन राजीव पोरवाल कोषाध्यक्ष (ट्रेजरर) सहित नवीन कार्यकारिणी अपना दायित्व संभालेंगी। वहीं निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन मनीष गन्ना एवं निवर्तमान सचिव रोटेरियन मुकेश शर्मा नई टीम को कार्यभार सौंपेंगे।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.