जिले में रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन को लेकर

( 305 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Jul, 26 17:07

आवेदकों के 13 व 14 जुलाई को होने वाला साक्षात्कार अपरिहार्य कारणों से स्थगित

      जैसलमेर ।  जिले में रिक्त एवं नवसृजित कुल 48 उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए विगत 05 जून 2026 को विज्ञप्ति जारी की गई थी। इस विज्ञप्ति में प्राप्त कुल 66 आवेदकों के साक्षात्कार सोमवार, 13 जुलाई और मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को जिला रसद कार्यालय में रखे गये थे, जो उक्त निर्धारित की तिथियों को रखे गए साक्षात्कार अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिए गये है।

       जिला रसद अधिकारी राम सिंह मीणा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति के समस्त सदस्यगणों एवं उचित मूल्य दुकान आवेेदकों को सूचित किया गया हैं कि 13 व 14 जुलाई को निर्धारित साक्षात्कार अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो चुके है तथा साक्षात्कार के आगामी दिनांक एवं समय से आपको अलग से सूचित कर दिया जाएगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.