अनोखी एक्जीबिशन का आगाज, महिला उद्यमियों को मिला प्लेटफॉर्म

( 541 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Jul, 26 03:07

अनोखी एक्जीबिशन का आगाज, महिला उद्यमियों को मिला प्लेटफॉर्म

 

महिला सशक्तिकरण का एक कदम ओर-अनोखी एक्जीबिशन की कार्यक्रम संयोजिका उषा राणावत ने बताया कि आज उद्घाटन मुख्य अतिथि समाज सेविका रश्मि पगारिया, प्रेसिडेंट जे. एस. जी. संगिनी ‘अर्हम’ ने फीता काटकर किया। महिला सशक्तिकरण की उन्नायक जे. एस. जी. “संगिनी अरहम “ की प्रेसिडेंट रश्मि पगारिया ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर करने के लिए राखी के महापर्व पर महिलाओं के लिए महिलाओं द्वारा निर्मित राखियों, हस्तनिर्मित वस्तुओं,जुट बैग, लेहरिया, मोठढा, साड़ियाँ, दुपट्टे, राजपूती पोशाक को महिलाओं द्वारा ही बेचा जा रहा है। उनकी प्रतिभा को उजागर करने के अवसर मेलें के रुप में प्लेटफार्म दिया गया। अनोखी एक्जिबिशन में विशेष अतिथि इन्फलुएंसर वर्षा राव ने भी शिरकत की। कृष्णा राणावत ने बताया कि अनोखी एक्जिबिशन में महिलाओं द्वारा राखियॉं, लहरिया, मोठढा, एथनिक वियर्स, ज्वेलरी, एसेसरीज, पोशाक, साड़ी, फुट वियर, वेस्टर्न गोल्डन डायमंड ज्वेलरी, बैकरी आइटम और हेंडमेड प्रोडक्ट्स तथा बहुत सारी चीजें एक ही छत के नीचे देखने को मिली।

महिला सशक्तिकरण का मेला ’अनोखी एक्जीबिशन’ होटल गोल्डन टूलिप में आज और कल 10 और 11 जुलाई को आयोजित किया गया है। उद्घाटनकर्ता रश्मि पगारिया के साथ मेम्बरस ने भी शॉपिग का लुफ्त उठाया। कविता खिमावत, डिम्पल, लता कर्णावट, उषा, रेखा मंजु, शशि, संगीता, करिश्मा उपस्थित थी। अनोखी एक्जिबिशन में 100 से अधिक शॉप्स लगाई गई हैं। सबसे सस्ता सबसे अच्छा देख महिलाओं ने जमकर राखी त्यौहार की शॉपिंग की।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.