सचिन पायलट 13-14 जुलाई को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सलूम्बर और उदयपुर के दो दिवसीय दौरे पर

( 837 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Jul, 26 10:07

सचिन पायलट 13-14 जुलाई को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सलूम्बर और उदयपुर के दो दिवसीय दौरे पर

उदयपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री सचिन पायलट 13 एवं 14 जुलाई को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सलूम्बर और उदयपुर जिलों के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि 13 जुलाई (सोमवार) को श्री पायलट हवाई मार्ग से दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग द्वारा दोपहर 12 बजे बांसवाड़ा पहुंचेंगे। इसके बाद वे बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र स्थित ग्राम पोटेलिया में पूर्व प्रधान स्वर्गीय हुरतिंग खड़िया की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके पश्चात सायं 4 बजे वे सर्किट हाउस, बांसवाड़ा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। रात्रि विश्राम बांसवाड़ा में रहेगा।

14 जुलाई (मंगलवार) को प्रातः 11 बजे श्री पायलट डूंगरपुर जिले के प्रसिद्ध वेणेश्वर धाम में दर्शन करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे आसपुर स्थित डाक बंगले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

दोपहर 2 बजे वे सलूम्बर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद सायं 4 बजे उदयपुर जिले की वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिछड़ी में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।

वल्लभनगर के कार्यक्रम के उपरांत श्री सचिन पायलट डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, उदयपुर से हवाई जहाज द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.