डॉ. सक्का 140 करोड़ भारतीयों की ओर से   भेंट करेंगे विश्व के सबसे छोटे फीफा गोल्डन बूट, सिल्वर बूट , ब्रॉन्ज बूट, और फुटबॉल, स्विट्जरलैंड को लिखा पत्र।

( 609 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Jul, 26 07:07

डॉ. सक्का 140 करोड़ भारतीयों की ओर से   भेंट करेंगे विश्व के सबसे छोटे फीफा गोल्डन बूट, सिल्वर बूट , ब्रॉन्ज बूट, और फुटबॉल, स्विट्जरलैंड को लिखा पत्र।

उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण शिल्पी एवं 211 विश्व रिकॉर्ड होल्डर, 'शांति दूत' की उपाधि से सम्मानित डॉ. इक़बाल सक्का ने फीफा विश्व कप 2026 के अंतिम चरण में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों के लिए एक अनूठी भेंट तैयार की है।

भारत के 140 करोड़ खेल प्रेमियों की ओर से डॉ. सक्का ने विश्व के सबसे छोटे राई और अंजीर के दाने के बराबर सूक्ष्म लेंस से देखे जाने वाली कलाकृतियाँ बनाई हैं। लेंस से देखने पर हरी घास के फुटबॉल मैदान पर सजे हुए गोल्डन बूट, सिल्वर बूट ,ब्रॉन्ज बूट, और हवा में उड़ते हुए फुटबॉल, स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं। ये कलाकृतियाँ फीफा 2026 के आधिकारिक गोल्डन बूट, सिल्वर बूट और ब्रॉन्ज बूट का हुबहू रूप प्रस्तुत करती हैं।

इस ऐतिहासिक भेंट के साथ डॉ. सक्का विश्व शांति का संदेश भी दे रहे हैं इसके लिए उन्होंने विश्व शांति का सात रंगों से सजा इंद्रधनुषी झंडा, भारतीय तिरंगा और "FIFA" लिखा हुआ सफेद फीफा ध्वज भी सूक्ष्म रूप में तैयार किया है। इन झंडों के माध्यम से मैदान में लहराते हुए 140 करोड़ भारतीयों की ओर से विश्व में शांति बनाए रखने का संदेश दिया ।

डॉ. सक्का ने बताया कि फीफा विश्व कप 2026 में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी को गोल्डन बूट, व बोल , दूसरे स्थान पर रहने वाले को सिल्वर बूट, व बोल  और तृतीय स्थान पर रहने वाले को ब्रॉन्ज बूट, व बोल, भारत के खेल प्रेमियों की ओर से भेंट किया जाना प्रस्तावित है। 

इस संबंध में उन्होंने फीफा विश्व कप के मुख्यालय, ज़्यूरिख, स्विट्जरलैंड एवं अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ, नई दिल्ली को पत्र लिखकर अनुमति एवं सहयोग का अनुरोध किया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.