लम्बे समय की समस्या का तत्काल निदान

( 274 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Jul, 26 18:07

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
श्रीगंगानगर जिले की ग्राम पंचायत नाथावाला में सोमवार को ग्रामीण सेवा शिविर 2026 आयोजित किया गया। शिविर के दौरान भागीरथ पुत्र देवीचंद निवासी 2 एमएल ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया कि उसकी भूमि चक 21 जी के खाता संख्या 56, 57 एवं 103 में दर्ज है। खाता संख्या 103 में 2 एमएल नाथावाला का शुद्धिकरण किया जाना है। शिविर के दौरान अधिकारियों ने प्रार्थना पत्र का परीक्षण करते हुए एवं अन्य दस्तावेजों से मिलान कर दस्तावेजों में शुद्धिकरण के आदेश जारी कर दिये। पटवारी हलका ने राजस्व रिकॉर्ड में अमल दरामद कर दिया। शिविर में लम्बे समय की समस्या का तत्काल निराकरण होने से प्रार्थी भागीरथ ने राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.