केसरी देवी को मिला आवासीय भूमि का पट्टा

( 286 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Jul, 26 18:07

केसरी देवी को मिला आवासीय भूमि का पट्टा

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
श्रीगंगानगर जिले की अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 27 ए में सोमवार को ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया गया। यह शिविर केसरी देवी के लिये वरदान साबित हुआ। 27 ए निवासी केसरी देवी ने प्रार्थना पत्र दिया कि जिस भूखण्ड पर मैं निवास कर रही हॅू, उसका स्वामित्व पट्टा नहीं होने के कारण विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। शिविर प्रभारी ने आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति करवाकर केसरी देवी सहित चार अन्य परिवारों को आवासीय पट्टे जारी कर लाभान्वित किया। आवासीय पट्टा मिलने से केसरी देवी गद्गद् हो गई तथा सरकार की मुक्त कण्ठ से सराहना की। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.