आमजन को भ्रष्टाचार के विरूद्ध अधिकाधिक जागरूक करने

( 442 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Jul, 26 17:07

उद्देश्य से 12 से 18 जुलाई तक चलाया जा रहा है ’’विशेष जागरूकता अभियान’’

आमजन को भ्रष्टाचार के विरूद्ध अधिकाधिक जागरूक करने

       जैसलमेर । राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के विरूद्ध ’’जीरो टोलरेन्स की नीति’’ को सुचारू रूप से लागू करने की मंशा के अनुरूप भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एसीबी श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों राजस्थान के स्थापना दिवस 15 जुलाई के उपलक्ष्य चलाए जा रहे ’’विशेष जागरूकता अभियान’’  12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों द्वारा आमजन को भ्रष्टाचार के विरूद्ध जन जागरुक करने की दृष्टि से विशेष जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत आज बुधवार, 15 जुलाई को कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जैसलमेर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों राजस्थान का स्थापना दिवस का आयोजन किया जाएगा।

   अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जैसलमेर नरपत चन्द ने आमजन से अपील की हैं कि भ्रष्टाचार के विरूद्ध राज्य सरकार की ’’जीरो टोलरेन्स की नीति’’ के तहत जैसलमेर जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार कर सभी मुख्य स्थलों पर पोस्टर चश्पा कर दिये गये है। इस अभियान के तहत मूलसागर के साथ ही अन्य प्रमुख स्थलों पर जनजागरुकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गये।

    उन्हानें इस संबंध में अपील की है। कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी आपके वैध काम के बदले आपसे रिश्वत की मांग कर रहा है, घबराये नही, ना ही रिश्वत दे। इस संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों को तुरन्त सूचित करें हैल्प लाईन नम्बर 1064 एवं वाट्सएप नम्बर 9413502834 पर अवश्य सम्पर्क करें, आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जावेगी। एक जिम्मेदार नागरिक बने, भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने में सहयोग प्रदान करें।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.