स्वास्थय कार्ड मिलने पर धर्मपाल ने खुशी जताई

( 440 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Jul, 26 18:07

शिविर में 75 किसानों को दिये मृदा स्वास्थय कार्ड

स्वास्थय कार्ड मिलने पर धर्मपाल ने खुशी जताई

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
श्रीगंगानगर जिले की अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 30 एपीडी में मंगलवार को ग्रामीण सेवा शिविर 2026 आयोजित हुआ। शिविर में कृषि विभाग द्वारा किसान धर्मपाल पुत्र पन्नालाल निवासी 5 केएएम सहित कुल 75 किसानों को कृषि भूमि के मृदा स्वास्थय कार्ड वितरित किये गये। मृदा स्वास्थय कार्ड के आधार पर किसान अपने खेत की मिट्टी की गुणवत्ता व आवश्यकता के अनुरूप उर्वरकों का प्रयोग कर सकेगा। संतुलित खाद देेने से उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ किसान की आमदनी में भी बढ़ोतरी होती है। मृदा स्वास्थय कार्ड मिलने से किसानों ने राज्य सरकार व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.