राजस्थान राज्य की प्रथम सेना भर्ती रैली उदयपुर में 25 जुलाई 2026 से शुरू होगी

( 898 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Jul, 26 10:07

राजस्थान राज्य की प्रथम सेना भर्ती रैली उदयपुर में 25 जुलाई 2026 से शुरू होगी

Jaipur: राजस्थान राज्य की पहली सेना भर्ती रैली, कोटा के सेना भर्ती कार्यालय द्वारा उदयपुर के महाराणा प्रताप खेल गाँव स्टेडियम में 25 जुलाई 2026 से शुरू होगी |

 

यह रैली 19 जिलों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमे अजमेर, ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी, बांसवाड़ा, बारां, चित्तोडगढ, डूंगरपुर, दौसा, झालावाड, करौली, कोटा, पाली, प्रतापगढ़, राजसमन्द, सलुम्बर, सवाई माधोपुर , टोंक और उदयपुर शामिल है |

 

कॉमन एंट्रेन्स एग्जाम 2026 में शामिल हुए लगभग 8000 अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर इस रैली में अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (टेक्निकल), अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वी पास और 10वी पास) श्रेणियों के लिये कॉल – अप नोटिस जारी किया गया है | इसके अतिरिक्त हवलदार एजुकेशन और रिलीजियस टीचर जूनियर कमीशन ऑफिसर की केन्द्रीय श्रेणी की भर्ती रैली भी 11 और 12 अगस्त 2026 में आयोजित की जाएगी | अग्निवीर क्लर्क / एसकेटी(Clk/SKT) के लिए रैली की योजना अक्टूबर 2026 में राजस्थान के सभी जिलों के लिए केन्द्रीय रूप से बनाई गयी है |

 

मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर, मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी कमान और उदयपुर के नागरिक प्रशासन द्वारा आयोजित की जा रही भर्ती रैली, राजस्थान के प्रेरित युवाओं को देश की सेवा करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करती है | मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर ने इस बात पर जोर दिया है कि निष्पक्ष, पारदर्शी और पूरी तरह से स्वचालित चयन प्रक्रिया पूरी तरह से योग्यता के आधार पर चयन सुनिश्चित करती है और कदाचार को रोकती है | तदनुसार, उम्मीदवारों को सलाह दी गयी है कि वह अनजान व्यक्ति / बिचोलिये के बहकावे में न आए और न ही धोखाधड़ी या अनुचित तरीकों का सहारा लें |

 

यह भी सलाह दी जाती है कि उम्मीदवारों को अपनी 'योग्यता दस्तावेज' सिविल प्रशिक्षण अकादमियों या अनजान व्यक्ति / बिचौलिये को नहीं सोपें और केवल मांगे जाने पर ही भर्ती कर्मचारियों को दस्तावेज प्रस्तुत करे|


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.