ग्रामीण सेवा शिविरों में मिल रही है आमजन को राहत

( 632 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Jul, 26 11:07

ग्रामीण सेवा शिविरों में मिल रही है आमजन को राहत

श्रीगंगानगर। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
घडसाना उपखण्ड की ग्राम पंचायत 17 एमडी-ए में बुधवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में चक 9 जीडी-ए निवासी गुरदेव सिंह और गुरमेज सिंह पुत्र धर्मसिंह द्वारा आपसी सहमति से खाता विभाजन हेतु आवेदन किया गया। शिविर में हाथोहाथ अधिकारियों द्वारा कार्यवाही करते हुए खाता विभाजन आदेश जारी कर लाभार्थियों को राहत प्रदान की गई।
पदमपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 39 आरबी में आयोजित शिविर के दौरान भूपेन्द्र सिंह निवासी 40 आरबी का वर्षों पुराना पक्के मकान का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से साकार हुआ। भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि उसका परिवार लम्बे समय से कच्चे मकान में रह रहा था। शिविर के दौरान परिवादी को प्रधानमंत्री आवास योजना के पक्के मकान का लाभ मिला। मौके पर तहसीलदार मुकेश कुमार खारिया, हरजिन्दर सिंह, नवजोत कौर, हनुमान पूनिया, निर्मल मांगट, गुरबलपाल सिंह, पायल, सुखविन्दर सिंह औलख द्वारा भूपेन्द्र सिंह को नये घर की चाबी प्रतीकात्मक रूप से प्रदान की गई।
इसी प्रकार पंचायती राज विभाग द्वारा सांवताराम पुत्र सहीराम निवासी 40 आरबी को पट्टा मय प्रोपर्टी पार्सल का लाभ मिला। लाभार्थी ने बताया कि इसके अभाव में उसे अपने आवास के मालिकाना हक न होने से परेशानी हो रही थी। मौके पर तहसीलदार मुकेश कुमार खारिया, हरजिन्दर सिंह, नवजोत कौर, हनुमान पूनिया, निर्मल मांगट, गुरबलपाल सिंह, पायल, सुखविन्दर सिंह औलख द्वारा स्वामित्व योजना के तहत पट्टा मय प्रोपर्टी पार्सल का वितरण किया गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.