स्काउट मुख्यालय पर शिक्षण प्रशिक्षण कार्यशाला

( 460 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Jul, 26 16:07

स्काउट मुख्यालय पर शिक्षण प्रशिक्षण कार्यशाला

उदयपुर। सेंटर फॉर एनवायरमेंट एजुकेशन (सी.ई.ई.), राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड मंडल मुख्यालय उदयपुर और विप्रो फाउंडेशन के सहयोग से वर्ष 2013 से अर्थियन पर्यावरण मित्र कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विद्यालयों के लिए एक गतिविधि आधारित सस्टेनेबिलिटी शिक्षण कार्यक्रम है जिसमें विद्यालय जल, जैव विविधिता और कचरा विषय पर कार्य करते हैं। विद्यालय अपनी कार्ययोजना और उपलब्धियों को रिपोर्ट के माध्यम से प्रस्तुत करते है।
इसी क्रम में मंडल मुख्यालय उदयपुर में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया । इसमें संपूर्ण जिला उदयपुर व सलूंबर से 30 अध्यापक व अध्यापिकाओं ने सहभागिता निभाई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि राज्य संगठन आयुक्त जयपुर पूरन सिंह शेखावत, विशिष्ट अतिथि सहायक राज्य संगठन आयुक्त मंडल उदयपुर मनमोहन स्वर्णकार, सी ओ गाइड जयपुर गगनदीप कौर, प्रियंका सिन सिनवार, हंसमुख पटेल रहे। अतिथियों का स्वागत स्कार्फ, उपरना व पगड़ी पहनाकर किया गया। मुख्य अतिथि श्री शेखावत ने सभी अध्यापक अध्यापिकाओं को प्रोत्साहन देते हुए अर्थियन अवार्ड में अधिक से अधिक स्काउट गाइड के साथ कार्य कर उसकी रिपोर्ट सही समय पर सबमिट करने एवं स्काउट गाइड को अच्छे वाले कार्य करने के लिए प्रोत्साहन कर  करने के लिए प्रेरित किया। सी ओ गाइड अभिलाषा मिश्रा उदयपुर ने बताया कि कार्यशाला में जल एवं सस्टेनेबिलिटी विषय पर चर्चा हुई। कार्यशाला में  प्रियंका सिनसिनवार वरिष्ठ कार्यक्रम संयोजक सीईई राजस्थान ने जल ऑडिट, वर्षा जल संचयन, जल की गुणवत्ता, आदि विषय पर प्रोजेक्ट बेस शिक्षण पद्वति पर विस्तार से जानकारी दी। संचालन सी ओ स्काउट राजसमंद सुरेंद्र कुमार पांडे ने किया। कार्यशाला में जिला प्रशिक्षण आयुक्त अंजना शर्मा, रोवर जिनेश, दिव्यांश, मंगल एवं रेंजर निशा व सेजल सम्मिलित हुए।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.