अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया देवास चतुर्थ बांध एवं सुरंग परियोजना का निरीक्षण

( 613 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Jul, 26 16:07

समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया देवास चतुर्थ बांध एवं सुरंग परियोजना का निरीक्षण

उदयपुर। जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता वीरेंद्र सागर ने देवास चतुर्थ बांध तथा देवास चतुर्थ बांध से देवास तृतीय बांध तक प्रस्तावित सुरंग परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री सागर ने परियोजना से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि परियोजना के समस्त कार्य निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप शीघ्र प्रारंभ कराए जाएं तथा कार्य निष्पादन के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि परियोजना की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी कार्यवाही समयबद्ध रूप से संपादित की जाए।

उल्लेखनीय है कि बांध निर्माण कार्य का कार्यादेश दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड, भोपाल एवं सुरंग निर्माण कार्य का कार्यादेश मेगा इंजीनियरिंग एण्ड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, हैदराबाद को जारी किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों को भी निर्देश दिए गए कि कार्य निर्धारित समयानुसार प्रारंभकरते हुए उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किया जाए तथा विभागीय निर्देशों एवं तकनीकी विशिष्टताओं का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान परियोजना की प्रगति, प्रस्तावित कार्ययोजना एवं प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा भी की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर परियोजना को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से क्रियान्वित करने के निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान अधीक्षण अभियंता मनोज जैन, अधिशासी अभियंता बीरबल डूडी आदि उपस्थित रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.