गीतांजलि कॉलेज एवं स्कूल ऑफ नर्सिंग की डीन प्रो. (डॉ.) अजमेरा की राष्ट्रीय सलाहकार के रूप में नियुक्ति

( 1381 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Jul, 26 23:07

गीतांजलि कॉलेज एवं स्कूल ऑफ नर्सिंग की डीन प्रो. (डॉ.) अजमेरा की राष्ट्रीय सलाहकार के रूप में नियुक्ति

उदयपुर। गीतांजलि कॉलेज एवं स्कूल ऑफ नर्सिंग, उदयपुर की डीन प्रो. (डॉ.) अजमेरा को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित नर्सिंग पत्रिका " द फ्लोरेंस नाइटिंगेल टाइम्स" में राष्ट्रीय सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति नर्सिंग शिक्षा, अनुसंधान, नेतृत्व एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, दीर्घ अनुभव तथा समर्पित सेवाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदान की गई है। उनके कुशल मार्गदर्शन में गीतांजलि कॉलेज एवं स्कूल ऑफ नर्सिंग निरंतर शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान गतिविधियों, नवाचार तथा गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि द फ्लोरेंस नाइटिंगेल टाइम्स एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नर्सिंग पत्रिका है, जो नर्सिंग शिक्षा, शोध, नवाचार एवं पेशेवर विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यरत है। प्रो. (डॉ.) अजमेरा की राष्ट्रीय सलाहकार के रूप में नियुक्ति से गीतांजलि कॉलेज एवं स्कूल ऑफ नर्सिंग के शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर शोध, प्रकाशन, शैक्षणिक सहयोग, विशेषज्ञ मार्गदर्शन तथा नवीन अनुसंधान अवसरों का लाभ प्राप्त होगा। इससे संस्थान की शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी तथा राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान की पहचान एवं प्रतिष्ठा सुदृढ़ होगी।
प्रो. (डॉ.) अजमेरा की यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत उत्कृष्टता का सम्मान है, बल्कि गीतांजलि कॉलेज एवं स्कूल ऑफ नर्सिंग, गीतांजलि विश्वविद्यालय, उदयपुर तथा समस्त नर्सिंग समुदाय के लिए भी गौरव एवं प्रेरणा का विषय है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.