ग्रामीण महिला स्वरोजगार संस्थान द्वारा आयोजित महिला कौशल अभियान के तहत ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का समापन 

( 760 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Jul, 26 06:07

ग्रामीण महिला स्वरोजगार संस्थान द्वारा आयोजित महिला कौशल अभियान के तहत ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का समापन 

उदयपुर । राजब्यूटी एकेडमी, उदयपुर में 'ग्रामीण महिला स्वरोजगार संस्थान' के 'महिला कौशल अभियान - 2026' के तहत आयोजित ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का समापन समारोह अत्यंत उत्साहपूर्ण रहा। इस एक माह की गहन ट्रेनिंग के दौरान, प्रशिक्षिका नसीम बानो ने अपनी कुशल कला और मार्गदर्शन से सभी छात्राओं  सदफ़, नोरीन, सोफिया, अलीना, उम्मेन शिफ़ा, तबस्सुम, तहज़ीब, नसरीन, शाना, सादिया एवं सिमरन को न केवल ब्यूटीशियन के गुर सिखाए, बल्कि उनमें स्वावलंबन का नया आत्मविश्वास भी जगाया। सभी छात्राओं की मेहनत और सीखने के प्रति उनके समर्पण ने इस प्रशिक्षण को सफल बनाया है। आज प्रमाण-पत्र वितरण के साथ, ये महिलाएं व बालिकाए अब समाज में आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हम सभी प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।"


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.