डाक विभाग उदयपुर मण्डल द्वारा फ्रेंचाइजी हेतु आवेदन आमंत्रित

( 248 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Jul, 26 18:07

उदयपुर। उदयपुर डाक मंडल द्वारा डाक विभाग द्वारा डाक सेवाओं का विस्तार एवं ग्राहकों को अधिक सुविधाजनक सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डाक फ्रेंचाइजी संचालक बनने के इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। फ्रेंचाइजी के माध्यम से स्पीड पोस्ट, इंडिया पोस्ट पार्सल, अंतरराष्ट्रीय ईएमएस, इंटरनेशनल ट्रैक्ड पैकेज सेवा सहित विभिन्न डाक सेवाओं की बुकिंग तथा पिकअप एण्ड कलेक्शन की सुविधा प्रदान की जाएगी।

प्रवर अधीक्षक ने बताया कि फ्रेंचाइजी हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु आवेदन की तिथि पर न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए तथा वह किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। अभ्यर्थी को कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान, स्थानीय भाषा एवं अंग्रेजी का ज्ञान होना आवश्यक है। साथ ही उसके पास वैध पैन कार्ड, उपलब्ध होना चाहिए। आवेदनकर्ता के पास न्यूनतम 50 वर्गफुट क्षेत्रफल का स्थायी प्रतिष्ठान, कंप्यूटर/स्मार्टफोन (4जी/5जी), प्रिंटर, स्कैनर एवं इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन उपलब्ध होना आवश्यक है। चयन होने पर 10,000/- की सुरक्षा राशि जमा करनी होगी। कार्यरत डाक कर्मचारियों के निकट संबंधी इस योजना हेतु पात्र नहीं होंगे।

इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय डाक विभाग के ग्राहक सेवा पोर्टल पर  पर स्वयं को पंजीकृत कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अगस्त 2026 है। आवेदन प्रक्रिया एवं पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी हेतु प्रवर अधीक्षक कार्यालय मे सुबह  9.30 से शाम 6 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। प्रवर अधीक्षक ने इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए डाक विभाग के साथ जुड़ें तथा अपने क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण डाक सेवाएँ उपलब्ध कराने में सहभागिता निभाएँ।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.