उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) टूरिज्म की ऑफिशियल मीट आज (17 जुलाई) शाम 5:30 बजे ओरिएंटल पैलेस, अतरंगी एसी हॉल में आयोजित होगी। बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई लगातार विभिन्न उद्योगों को एक मंच पर लाकर व्यापारिक सहयोग और नेटवर्किंग को बढ़ावा देने का कार्य कर रहा है। टूरिज्म उदयपुर की पहचान और अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में इस क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों के बीच संवाद, सहयोग और रेफरल नेटवर्क को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी सदस्यों से कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
बीसीआई टूरिज्म की प्रेसीडेंट डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि ऑफिशियल मीट में पर्यटन उद्योग की वर्तमान परिस्थितियों, नई संभावनाओं, डिजिटल प्रमोशन, डोमेस्टिक एवं इंटरनेशनल टूरिज्म को बढ़ावा देने, होटल एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की चुनौतियों तथा संयुक्त प्रयासों के माध्यम से उदयपुर को और अधिक आकर्षक पर्यटन गंतव्य बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
सचिव सुरभि धींग मेनारिया ने बताया कि कार्यक्रम में सदस्यों को अपने व्यवसाय का परिचय देने, नए संपर्क स्थापित करने तथा एक-दूसरे के साथ बिजनेस रेफरल साझा करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही आगामी गतिविधियों एवं टूरिज्म सेक्टर से जुड़े विशेष प्रोजेक्ट्स पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
कोषाध्यक्ष स्वाति सरूपरिया ने बताया कि बीसीआई टूरिज्म का उद्देश्य केवल नेटवर्किंग तक सीमित नहीं है, बल्कि सदस्यों के व्यवसाय की वास्तविक वृद्धि के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने सभी बीसीआई टूरिज्म मेम्बर्स को मीटिंग में शामिल होने का आव्हान किया है।