नेत्रदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ. कुलवंत गौड़ जयपुर में सम्मानित

( 359 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Jul, 26 18:07

नेत्रदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ. कुलवंत गौड़ जयपुर में सम्मानित

कोटा। नेत्रदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए डॉ. कुलवंत गौड़ को आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान द्वारा एक्सीलेंट फील्ड टेक्नीशियन सम्मान से सम्मानित किया गया है।

संस्था द्वारा जारी प्रमाण-पत्र के अनुसार डॉ. कुलवंत गौड़ को मई 2026 माह में नेत्रदान के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। यह प्रमाण-पत्र आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष बी.एल. शर्मा (IAS सेवानिवृत्त) द्वारा दिया गया ।

डॉ. कुलवंत गौड़ 15 वर्षों से नेत्रदान जागरूकता, दृष्टिहीनों के अधिकार के लिए एवं कॉर्निया अंधता के निवारण के अभियान से जुड़े हुए हैं तथा समाज में नेत्रदान के प्रति लोगों को प्रेरित करने,दूर दराज से नेत्रदान के लिये बुलाने पर,समय पर नेत्रदान की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने और मानव सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी निष्ठा, सेवा भावना और कार्यकुशलता के कारण अनेक जरूरतमंदों को नई रोशनी मिलने का अवसर प्राप्त हुआ है।

इस अवसर पर डॉ. कुलवंत गौड़ ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि उन सभी सहयोगियों, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों और नेत्रदान करने वाले परिवारों का सम्मान है, जिनके सहयोग से यह सेवा कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने समाज से अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि "मृत्यु के बाद भी किसी की दुनिया रोशन की जा सकती है। नेत्रदान सबसे बड़ा महादान है।"

डॉ. गौड़ की यह उपलब्धि नेत्रदान के क्षेत्र में कार्यरत सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा समाज सेवा के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट कार्य का एक श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत करती है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.