धार विद्यालय में 2 करोड़ के विकास कार्य प्रारम्भ

( 474 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Jul, 26 18:07

खेल उपलब्धियां ’’यश’’ ही नहीं ’’विकास’’ का परिचायक भी

धार विद्यालय में 2 करोड़ के विकास कार्य प्रारम्भ

उदयपुर। आदिवासी बहुल क्षेत्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धार में लेक्रोज खेल की उपलब्धियां यश, सम्मान, आत्मविश्वास और समाज सुधार की दिशा में मील का पत्थर बनने के साथ ही विद्यालय में विकास का माध्यम भी बनी है। लैक्रोज खेल को बढ़ावा देने में अग्रणी संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी की प्रेरणा से एचडीएफसी बैंक की सीएसआर योजना के तहत विद्यालय में 2 करोड़ के विकास कार्य प्रारंभ हुए। इस फंड से विद्यालय कक्ष, छात्र-छात्राओं के अलग-अलग टायलेट, प्रयोगशालाएं, लाइब्रेरी, खेल मैदान आदि कार्य करवाए जाएंगे। प्रधानाचार्य भावना गुर्जर, धार के पूर्व सरपंच शांतिलाल गमेती, समाज सेवी कमलेश पालीवाल, हिम्मत सिंह, एचडीएफसी प्रतिनिधि अखिलेश, स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता डाली गमेती, यशोदा गमेती, नारायण लाल गमेती पूर्व छात्र मोहनलाल गमेती, खुमाराम गमेती, दयाशंकर गमेती, अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट की पदक विजेता भगवती गमेती, प्रशिक्षक नीरज बत्रा सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.