दहेज प्रतिषेध दिवस पर अमरथून में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

( 460 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Jul, 26 18:07

बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर जोर

दहेज प्रतिषेध दिवस पर अमरथून में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

*विशाल रैली  डेढ़ किमी लम्बी स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ निकाली*

बांसवाड़ा। घाटोल उपखण्ड परिक्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरथून में दहेज प्रतिषेध दिवस पर  विभिन्न प्रतियोगिताएं और जागरूकता कार्यक्रम संस्था प्रधान अरुण व्यास की अगुवाई में आयोजित किए गए जिसमें विशाल रैलीस्थानीय वाद्य यंत्रों की अनुगंज के साथ डेढ़ किमी लम्बी जिसका एक छोर  नरोत्तो की गोज पर था तो अन्तिम छोर स्कूल में था प्रमुख रूप से रही 

 

पारी प्रभारी श्रीमति राजेश्वरी 

ने प्रातः प्रार्थना सभा के बाद उपस्थित ग्रामीणों जनप्रतिनिधियों अभिभावक के संकल्प शपथ पत्र भरवाएं ओर शिक्षाविद भेरूलाल डोडियार ने शपथ दिलाई।

 

प्रवृत्ति प्रभारी ओम प्रकाश लबाना व्याख्याता जीव विज्ञान ने  दहेज़ एक अभिशाप विषयक संगोष्ठी 

की शुरूआत में जिला प्रशासन के आदेश निर्देश का वाचन किया ओर सारगर्भित जानकारी प्रदान की।

 

इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए विद्यार्थियो स्टॉफ शिक्षकों कर्मचारियों का आव्हान किया कि जनजाति परिक्षेत्र बांसवाड़ा में दहेज़ के दूसरे रूप दापा प्रथा,आपसी सौहार्द से हाट पाटिया ओर विकृत रूप में नातरा प्रथा कभी कभी देखने में आती है जिसका एक मात्र निदान शिक्षा है। शिक्षित समाज कभी भी दहेज जैसी कुरीतियों में सम्मिलित नहीं होता है।

 

 इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता, रंगोली , मेंहदी, पोस्टर प्रतियोगिता सहित लम्बी दौड़,जलेबी रेस,डेढ़ टांग कूद,रस्सा- कस्सी सहित अनेक कार्यकम की घूम रही।

 

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों- कार्मिकों, विद्यार्थियों एवं आमजन को दहेज न देने एवं न लेने की शपथ एवम् संकल्प पत्र भरवाएं  गए।

 

पारी प्रभारी श्रीमति राजेश्वरी ओर श्रीमति रैना निनामा,

प्रज्ञा अधिकारी ने बताया कि दहेज प्रतिषेध दिवस पर बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के अलावा आयरन टेबलेट, सैनिटरी पैड,ओर गुड टच - बेड टच

सहित माहवारी में साफ सफ़ाई की पृथक से वार्ता प्रस्तुत की गई।

 

 उक्त  समारोह में नोडल अमरथून के 8 राप्रावि खेड़ली पाड़ा, ग्वाल माता, कोठारिया पाड़ा, हांडिया पाड़ा , उपला पाड़ा, गुलाबपुरा , आंबा पाड़ा, भोंम पाडा और तीन आंगनवाड़ी केंद्र भोम पाड़ा, भंवर वोड, अमरथुन एक मां बाड़ी केंद्र भौम पाड़ा सहित दो राउमावि भंवर वोड और अमरथून के कार्मिक,बालक बालिकाओं सहित वाद्ययंत्रों के साथ  2466 विद्यार्थियो स्टॉफ शिक्षकों कर्मचारियों द्वारा रेली निकाली गई जोकि अंत में समारोह में तब्दील हो गई।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.