वीणा म्यूजिक समूह के अध्यक्ष के सी मालू के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट करने वालों का ताँता*

( 687 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Jul, 26 04:07

वीणा म्यूजिक समूह के अध्यक्ष के सी मालू के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट करने वालों का ताँता*

नगरीय विकास मन्त्री झाबर सिंह खर्रा और सांसद डॉ सतीश पूनिया सहित अनेक लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि*

जयपुर । राजस्थानी संगीत को देश दुनिया में जन-जन तक पहुंचा अमर बनाने वाले वीणा म्यूजिक समूह के अध्यक्ष केशरी चंद मालू (के सी मालू )के असामयिक निधन के बाद उनके जयपुर के निर्माण नगर स्थित मालू हाउस पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले देश-विदेश से विभिन्न तबकों के लोगों का ताँता लगा हुआ है।

राजस्थान के नगरीय विकास और हाऊसिंग मन्त्री झाबर सिंह खर्रा और राज्यसभा साँसद डॉ सतीश पूनियाँ , सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल, पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल आदि ने मालू हाउस पहुँच कर के सी मालू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके पुत्रों हेमजीत मालू और प्रसनजीत मालू तथा परिवार के अन्य सदस्यों के समक्ष शोक प्रकट किया और उन्हें ढाढ़स बँधवाते हुए सांत्वना दी । साथ ही  के सी मालू के निधन को कला जगत की एक अपूरणीय क्षति बताया।  शोक प्रकट करने आने वाली अन्य हस्तियों में पद्मश्री अहमद हुसैन और मुहम्मद हुसैन, मारुति मंगल गैस के अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल, पूर्व आईएएस विनोद अजमेरा, मुंबई से पार्श्व गायक सतीश देहरा, सिने गीतकार सुधाकर शर्मा, सिंगापुर से कथक गुरु श्रीचरण गिरधर चांद, प्रख्यात जेवर व्यवसायी कमल चंद सुराणा, संगीत निदेशक बिराज कुमार महंता  सहित कला,संगीत,संस्कृति, साहित्य,रंगमंच आदि से जुड़े कलाकारों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।

 

*रविवार को  सुजानगढ़ में होगी श्रद्धांजलि सभा*

 

रविवार को  के सी मालू के जन्म स्थल चूरू ज़िले के सुजानगढ़ कस्बे में उनकी स्मृति में तेरापंथ सभा भवन में सायं 5 से 6 बजे तक एक श्रद्धांजलि प्रार्थना सभा रखी गई है। के सी मालू के नेतृत्व में उनकी मातृभूमि सुजानगढ़ में  ढाई सौ करोड़ रू की लागत से तीन सौ बेड के अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा था। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी पूरी ताकत झौक रखी थी।

 

के सी मालू के अनुज निर्मल कुमार मालू ने बताया कि प्रार्थना सभा से पूर्व शोक सन्तृप्त परिवार जन लाडनूँ  पहुँच कर अणुव्रत आचार्य महाश्रमण जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेंगे ।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.