न्यूट्रिशनल अवेयरनेस प्रोग्राम में विद्यार्थियों ने मॉडल और चार्ट से समझाया पोषण का महत्व

( 410 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Jul, 26 11:07

न्यूट्रिशनल अवेयरनेस प्रोग्राम में विद्यार्थियों ने मॉडल और चार्ट से समझाया पोषण का महत्व

साई तिरुपति यूनिवर्सिटी में आयोजन

उदयपुर,  
उदयपुर के साई तिरुपति यूनिवर्सिटी के वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में विद्यार्थियों के लिए न्यूट्रिशनल अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संतुलित आहार के महत्व और विभिन्न रोगों में उचित पोषण की भूमिका के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. प्रशांत नाहर, रजिस्ट्रार देवेंद्र जैन, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. कनुप्रिया तिवारी तथा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के प्राचार्य विजय सिंह रावत मौजूद रहे।अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में पोषण संबंधी जागरूकता की महत्वपूर्ण भूमिका है और इस तरह के कार्यक्रम समय की आवश्यकता हैं।

कार्यक्रम के दौरान बी.एससी. नर्सिंग द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने विभिन्न बीमारियों में मरीजों को दिए जाने वाले आहार और उसके महत्व को मॉडल, चार्ट एवं प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने मधुमेह, उच्च रक्तचाप, एनीमिया, मोटापा, किडनी तथा हृदय रोग जैसी स्वास्थ्य समस्याओं में संतुलित एवं उपयुक्त आहार की आवश्यकता और उसके लाभों की विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में न्यूट्रिशन इंचार्ज किरण रेगर की विशेष भूमिका रही। अंत में सभी प्रतिभागियों, विद्यार्थियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.