राष्ट्रीय स्तर पर "मेरिटोरियस मेंटर अवार्ड" से सम्मानित किया गया

( 1742 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Jul, 26 16:07

राष्ट्रीय स्तर पर "मेरिटोरियस मेंटर अवार्ड" से सम्मानित किया गया

नई दिल्ली / उदयपुर | महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, द सिटी पैलेस, उदयपुर के मानद निदेशक सतीश कुमार शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, समर्पित मार्गदर्शन एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए "मेरिटोरियस मेंटर अवार्ड" से सम्मानित किया गया।

 यह प्रतिष्ठित सम्मान इंडियन नोलेज सिस्टम्स, हेरिटेज एंड एआई कांफ्रेंस 2026 के अवसर पर ऊर्जा ग्लोबल प्रिंसपल्स एसोसिएशन एवं राम मिथिलेश गुप्ता फाउंडेशन द्वारा प्राइड प्लाजा होटल, एयरोसिटी, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया गया।

शर्मा ने यह सम्मान महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी, डॉ. लक्ष्यराज सिंह जी मेवाड़, उदयपुर के प्रतिनिधि के रूप में सम्मेलन में सहभागिता करते हुए प्राप्त किया। सम्मेलन में देशभर के शिक्षाविदों, विद्यालय प्रमुखों एवं शिक्षा विशेषज्ञों ने भारतीय ज्ञान परंपरा, सांस्कृतिक विरासत तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के समन्वय पर गहन विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर सतीश कुमार शर्मा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन तथा समूचे शिक्षण परिवार के सामूहिक प्रयासों का सम्मान है। उन्होंने इस उपलब्धि को श्रद्धेय श्रीजी हुजूर साहिब डॉ. लक्ष्यराज सिंह जी मेवाड़ के प्रेरणादायी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन को समर्पित करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी संरक्षण में विद्यालय निरंतर उत्कृष्ट, मूल्यपरक एवं नवाचार-आधारित शिक्षा की दिशा में अग्रसर है।

विद्यालय परिवार ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सतीश कुमार शर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल शिक्षा, संस्कृति और नवाचार के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करता रहेगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.