"बंगाल में अब नया खेल": मानसून सत्र में चलेगा BJP का कुलदीप मैती कार्ड

( 1284 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Jul, 26 13:07

"बंगाल में अब नया खेल": मानसून सत्र में चलेगा BJP का कुलदीप मैती कार्ड

कोलकाता, संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा की रिक्त सीट के लिए अब कुलदीप मैती को उम्मीदवार बनाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, मानसून सत्र के बाद बंगाल में संगठन को मजबूत करने और TMC को राजनीतिक रूप से घेरने के लिए यह "मास्टरस्ट्रोक" खेला जा सकता है।

समाजसेवी कुलदीप मैती बंगाल में BJP के खास नेताओं में से एक हो सकते हैं और जमीनी स्तर पर उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। पार्टी का मानना है कि राज्यसभा के माध्यम से बंगाल में एक मजबूत आवाज भेजकर केंद्र और राज्य के बीच समन्वय को और बेहतर किया जा सकता है। 

BJP के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, "मानसून सत्र में जो मुद्दे उठे हैं, उन्हें अब हम बंगाल की जनता तक ले जाएंगे। कुलदीप मैती के नाम पर पार्टी के भीतर और बाहर दोनों जगह सकारात्मक चर्चा है। राज्यसभा उपचुनाव जीतने में हमें कोई बाधा नहीं हैं।" आपको बता दें कि कोयल मल्लिक ने टीएमसी से इस्तीफा दे दिया। अभी तक 4 सांसद टीएमसी छोड़ चुके है। 

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस सीट पर BJP का यह दांव बंगाल की सियासत की दिशा तय कर सकता है। TMC के गढ़ में सेंध लगाने के लिए BJP पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे जमीनी स्तर पर जनसंपर्क तेज करें और राज्य सरकार की नीतियों को जनता के सामने रखें। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद उम्मीदवार के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। राज्यसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही बंगाल में सियासी तापमान और बढ़ने की संभावना है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.