उदयपुर | सियाचिन की कठिनतम परिस्थितियों में साथी जवानों की जान बचाते हुए वीरगति को प्राप्त हुए उदयपुर के सपूत लेफ्टिनेंट अर्चित वर्डिया की पुण्यतिथि पर आज उनके बलिदान को नमन किया गया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने देवेंद्र धाम स्थित शहीद के निवास पर पहुंचकर उनकी तस्वीर पर तिरंगा उपरणा व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर शहीद की माता श्रीमती बीना वर्डिया एवं बहन दिव्यानी वर्डिया को तिरंगा उपरणा, तिरंगी सूत की माला एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पंकज कुमार शर्मा ने कहा—
“लेफ्टिनेंट अर्चित वर्डिया ने जिस साहस और समर्पण का परिचय दिया, वह आज भी हर भारतीय का मस्तक गर्व से ऊँचा कर देता है। हम उनके अद्भुत बलिदान को सादर नमन करते हैं। शहीद वर्डिया का यह बलिदान आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा।
इस अवसर पर सुभाष चितोड़ा, डॉ. संदीप गर्ग उपस्थित रहे और सभी ने शहीद को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।