जैसलमेर । अतिरिक्त निदेशक (छात्रावास), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जयपुर राजस्थान के दिशा निर्देशों की पालना के तहत जिले में विभाग द्वारा संचालित विद्यालय स्तरीय छात्रावासों में अध्यनरत आवासीय छात्र-छात्राओं के लिए कठिन विषयों यथा गणित, विज्ञान एवं अग्रेंजी विषय विशेषज्ञ अनुभवी व्यक्तियों को गेस्ट फैकल्टी की सेवाएं, लेने के लिए आवेदन लिये जाने हैं। इस योजना के तहत अध्यापक ग्रेड प्रथम व द्वितीय श्रेणी में पात्रता रखने वाले अभ्यर्थियों को पूर्णतः अस्थायी रूप से वित्त विभाग के परिपत्र में वर्णित शर्तों व मानदेय के आधार पर गैस्ट फैकल्टी के रूप में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए उनके आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में मय आवश्यक योग्यता प्रमाण पत्र व शपथ पत्र 27 जुलाई को प्रातः 11 बजे तक आमंत्रित किए गए हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्यण सिंह अधिकारी कूंप सिंह ने बताया कि इस संबंध में अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र संबंधित कार्यालय ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सम, सांकड़ा, फतेहगढ, भणियाणा, जैसलमेर, नाचना एवं मोहनगढ में आवश्यक दस्तावेजों से प्रस्तुत करेंगे। निर्धारित तिथि के पश्चात् आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगें। चयन प्रक्रिया में चयन समिति का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा।
उन्होंनें बताया कि विद्या संबल योजना के बारे में अधिक जानकारी विभागीय वेबसाइट http://sje.rajasthan.gov.in या जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय जैसलमेर से प्राप्त की जा सकती हैं।