जल चेतावनी कब देंगे? जल प्रणाम

( 529 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jul, 26 06:07

मानसून का दौर प्रारंभ हो चुका है अर्थात "जल संग्रह" का अवसर मिल रहा है कहा भी है " कैच दी रेन व्हेन इट फॉल्स ,व्हेयर इट फाल्स "। प्रधानमंत्री इस अपील को कौन पुनः पुनः स्मरण कराएगा? समाचार पत्र, न्यूज़ चैनल, सरकार( नगर निगम, नगर विकास प्रन्यास, जिला परिषद,) जन प्रतिनिधि( सांसद, विधायक, पार्षद) सामाजिक संगठन, साधु संत, सक्रिय जल मित्र? अगर समय रहते हम "जल वर्षा जल संग्रहण" नहीं कर सके और "एल नीनो " के प्रभाव में वर्षा कम हुई तो हमें गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है? अतः अभी से बार-बार वर्षा जल संग्रहण का संदेश सभी के द्वारा जारी करते रहते रहना चाहिए, तभी हम नासा के अनुसार हमारा प्रदेश जो सबसे अधिक "भूजल संकट" से ग्रस्त है उसे बचा सकेंगे?


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.