ईमानदारी से निभाएं दायित्व, सेवा ही लायनवाद की पहचान: कुलभूषण मित्तल

( 889 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jul, 26 17:07

लायन्स क्लब उदयपुर का भव्य पदस्थापना समारोह सम्पन्न, सी.पी. झगड़ावत ने अध्यक्ष और पंकज गांगावत ने सचिव पद की संभाली जिम्मेदारी

ईमानदारी से निभाएं दायित्व, सेवा ही लायनवाद की पहचान: कुलभूषण मित्तल

उदयपुर। लायन्स क्लब उदयपुर के नवीन सत्र का पदस्थापना समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में लायन्स इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय निदेशक लायन कुलभूषण मित्तल ने मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि किसी भी संस्था में मिली जिम्मेदारी को कर्तव्य मानकर पूर्ण ईमानदारी और समर्पण से निभाना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने लायनवाद की वैश्विक सेवा भावना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लायन्स इंटरनेशनल आज विश्व की अग्रणी सेवा संस्थाओं में शामिल है और इसके सदस्य मानव सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
मुख्य अतिथि सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष एवं समाजसेवी शांतिलाल जैन ने कहा कि यदि संकल्प श्रेष्ठ, शुभ और दृढ़ हो तो दुनिया में कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता।
पदस्थापना अधिकारी लायन कुलभूषण मित्तल ने क्लब की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इसमें सी.पी. झगड़ावत ने अध्यक्ष, मनीष चंडालिया, मदनलाल अग्रवाल एवं नरेन्द्र अग्रवाल ने उपाध्यक्ष, पंकज गांगावत ने सचिव, राजेश सिंघवी ने सहसचिव, मधुसूदन जैन ने कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष, टेल ट्विस्टर, टेमर, एलसीआईएफ चेयरमैन राजेश खमेसरा, क्लब एडमिनिस्ट्रेशन लोकेन्द्र कोठारी तथा एडवाइज़र टू बोर्ड पीडीजी अनिल नाहर सहित अन्य पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। उपप्रांतपाल लायन जितेंद्र मित्तल ने लायन्स क्लब उदयपुर द्वारा प्रायोजित लायन्स क्लब उदयपुर पर्ल के सदस्यों को शपथ दिलाकर लायन्स परिवार में शामिल किया तथा क्लब को चार्टर प्रदान किया।
इससे पूर्व निवर्तमान अध्यक्ष लायन गुणवंत वागरेचा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए गत वर्ष की सेवा गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष सी.पी. झगड़ावत ने पूर्व कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए स्मृति चिह्न एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में अध्यक्ष झगड़ावत ने आगामी वर्ष की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि क्लब फेलोशिप को मजबूत करने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा 11 जरूरतमंद विद्यार्थियों को गोद लेकर उनकी शिक्षा एवं प्रतिभा विकास के लिए विशेष अभियान चलाएगा। कार्यक्रम संयोजक पीडीजी अनिल नाहर ने क्लब से जुड़े नए सदस्यों को शपथ दिलाई। अंत में सचिव पंकज गांगावत ने सभी अतिथियों एवं लायन्स साथियों का आभार व्यक्त किया।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.