सुरों की मंडली संस्था द्वारा लीजेंड सिंगर मुकेश जी के जन्मदिवस पर आज संगीतमय श्रद्धांजलि

( 1799 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jul, 26 18:07

मुकेश जी के अमर गीतों से गूंजेगा मधुश्री, संगीत प्रेमियों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

सुरों की मंडली संस्था द्वारा लीजेंड सिंगर मुकेश जी के जन्मदिवस पर आज संगीतमय श्रद्धांजलि

उदयपुर। सुरों की मंडली संस्था की ओर से हिंदी सिनेमा के महान एवं सदाबहार पार्श्व गायक स्वर्गीय मुकेश कुमार के जन्मदिवस के अवसर पर आज, 22 जुलाई 2026 (बुधवार) दोपहर 3:00 बजे मधुश्री, अशोका पैलेस, शोभागपुरा, उदयपुर में भव्य संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि कार्यक्रम में उदयपुर शहर के अनेक प्रतिष्ठित गायक-गायिकाएँ मुकेश कुमार के अमर एवं सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देकर उन्हें भावभीनी संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन संगीत प्रेमियों के लिए मुकेश कुमार की स्वर्णिम यादों को फिर से जीवंत करने का एक विशेष अवसर होगा। उन्होंने सभी संगीत प्रेमियों एवं शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने का आग्रह किया।

संस्था के सचिव अरुण चौबीसा ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं तथा संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने सभी कलाकारों से समय पर उपस्थित होकर अपनी प्रस्तुति देने तथा कार्यक्रम की गरिमा बनाए रखने का अनुरोध किया।

कार्यक्रम के आयोजक गीता राठौड़, नूतन वेदी, ज्योति मोदयानी एवं मधु केवल्या ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ पूरी कर ली गई हैं। शहर के प्रतिष्ठित गायक-गायिकाएँ मुकेश जी के सदाबहार गीतों की मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

कोषाध्यक्ष योगेश उपाध्याय ने सभी संगीत प्रेमियों से अपने परिवार एवं मित्रों सहित कार्यक्रम में शामिल होकर इस संगीतमय श्रद्धांजलि को सफल बनाने तथा मुकेश कुमार के अमर गीतों का आनंद लेने की अपील की।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.