उदयपुर में केएजी चीता सुपर ब्रांड पार्टनर शोरूम का शुभारंभ, वर्षांत तक 70 नए शोरूम खोलने की घोषणा

( 1310 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Jul, 26 04:07

उदयपुर में केएजी चीता सुपर ब्रांड पार्टनर शोरूम का शुभारंभ, वर्षांत तक 70 नए शोरूम खोलने की घोषणा

 

उदयपुर। इलेक्ट्रिक वाहनों एवं ऑटो कंपोनेंट्स क्षेत्र की अग्रणी कंपनी हिम टेक्नोफोर्ज लिमिटेड ने मंगलवार को उदयपुर के बलीचा स्थित श्री कनेश्वरी एंटरप्राइजेज में अपने केएजी चीता सुपर ब्रांड पार्टनर शोरूम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कंपनी ने वर्ष 2026 के अंत तक देशभर में 70 नए ब्रांड पार्टनर शोरूम खोलने की घोषणा की।

शोरूम का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और फीता काटकर किया गया। समारोह में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों, डीलरों, व्यापारियों तथा बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथियों ने भाग लिया।

कंपनी के चेयरमैन विजय अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 1985 में स्थापित हिम टेक्नोफोर्ज लिमिटेड ने ऑटो कंपोनेंट्स और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्षेत्र में लगातार तकनीकी नवाचार और व्यावसायिक विस्तार किया है। उन्होंने कहा कि कंपनी के इंदौर के पीथमपुर स्थित दो विनिर्माण संयंत्र वर्तमान में संचालित हैं तथा शीघ्र ही तीसरा प्लांट शुरू किया जाएगा, जिससे लगभग 1,500 लोगों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

उन्होंने बताया कि कंपनी बीएसई में सूचीबद्ध है और उसका वार्षिक कारोबार लगभग 450 करोड़ रुपये है।

कंपनी के निदेशक मनन अग्रवाल ने कहा कि वर्ष के अंत तक देशभर में 70 नए ब्रांड पार्टनर शोरूम स्थापित किए जाएंगे। उनके अनुसार उदयपुर शोरूम केवल व्यावसायिक विस्तार का हिस्सा नहीं है, बल्कि स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कंपनी की दीर्घकालिक रणनीति का महत्वपूर्ण चरण है।

उन्होंने कहा कि कंपनी अत्याधुनिक तकनीक से लैस इलेक्ट्रिक वाहनों और उच्च गुणवत्ता वाले ऑटो कंपोनेंट्स के माध्यम से ग्राहकों को विश्वसनीय उत्पाद, बेहतर बिक्री-पश्चात सेवाएं तथा आधुनिक तकनीकी समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रेस वार्ता के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए राजस्थान में केएजी चीता सुपर का डीलर एवं सर्विस नेटवर्क तेजी से विस्तारित किया जा रहा है। उदयपुर के नए शोरूम के माध्यम से शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को एक ही स्थान पर वाहन बिक्री, सर्विसिंग तथा स्पेयर पार्ट्स की समेकित सुविधा उपलब्ध होगी।

कंपनी ने बताया कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए नए निवेश, आधुनिक विनिर्माण तकनीक और विस्तृत सेवा नेटवर्क पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

समारोह में श्री कनेश्वरी एंटरप्राइजेज के लोगर सिंह, शहर के प्रमुख व्यापारी, डीलर तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने शोरूम का अवलोकन कर कंपनी की इलेक्ट्रिक वाहन श्रृंखला और तकनीकी नवाचारों की जानकारी ली। कार्यक्रम के अंत में आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण और इलेक्ट्रिक वाहनों के अधिकाधिक उपयोग का संदेश दिया गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.