उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई उत्सव चैप्टर की ओर से 30 जुलाई को शाम 6:00 बजे ओरिएंटल पैलेस में "वॉइस ऑफ बीसीआई – अ म्यूजिकल इवनिंग" का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष संगीतमय कार्यक्रम में बीसीआई के विभिन्न चैप्टर्स के सदस्य अपनी लाइव म्यूजिकल परफॉर्मेंस प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य बिजनेस नेटवर्किंग के साथ-साथ आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत बनाना है।
बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई केवल बिजनेस नेटवर्किंग तक सीमित नहीं है, बल्कि सदस्यों के व्यक्तित्व विकास, आपसी संबंधों और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी समान महत्व देता है। "वॉइस ऑफ बीसीआई" ऐसा मंच है, जहां सदस्य अपने भीतर छिपी गायन प्रतिभा को प्रस्तुत करेंगे और एक यादगार संगीतमय शाम का हिस्सा बनेंगे।
बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष संजीव पाटवा ने बताया कि कार्यक्रम में बीसीआई के विभिन्न चैप्टर्स के सदस्य लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस देंगे। संगीत, मनोरंजन और आत्मीय माहौल के बीच सदस्यों को एक-दूसरे से जुड़ने और नेटवर्किंग का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी सदस्यों एवं उनके परिवारजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया।
बीसीआई टूरिज्म की अध्यक्ष डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन सदस्यों के बीच अपनापन बढ़ाने के साथ-साथ तनावमुक्त वातावरण भी तैयार करते हैं। संगीत लोगों को जोड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम है और "वॉइस ऑफ बीसीआई" इसी भावना को साकार करेगा।
बीसीआई उत्सव सदस्य और कार्यक्रम संयोजक योगेश उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन में आकर्षक मंच सज्जा, बेहतरीन साउंड सिस्टम और प्रोफेशनल म्यूजिकल अरेंजमेंट के साथ प्रतिभागियों को शानदार अनुभव मिलेगा। कार्यक्रम में कई सदस्य अपनी पसंदीदा प्रस्तुतियों से शाम को यादगार बनाएंगे।
बीसीआई पिनेकल की सचिव शालिनी भटनागर ने बताया कि "वॉइस ऑफ बीसीआई" केवल एक म्यूजिकल इवेंट नहीं बल्कि सदस्यों के बीच मजबूत बॉन्डिंग, सकारात्मक ऊर्जा और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने वाला आयोजन है। ऐसे कार्यक्रम संगठन की एकजुटता को और मजबूत करते हैं।
बीसीआई अल्फा से अरुण चौबीसा ने बताया कि बिजनेस के साथ-साथ मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियां भी सफल नेटवर्किंग का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने सभी बीसीआई सदस्यों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर इस संगीतमय शाम को यादगार बनाने का आह्वान किया।
बीसीआई ने सभी सदस्यों से 30 जुलाई को शाम 6:00 बजे ओरिएंटल पैलेस में समय पर उपस्थित होकर "वॉइस ऑफ बीसीआई – ए म्यूजिकल ईवनिंग" का आनंद लेने का आग्रह किया।