ग्रामीण सेवा शिविर में मिला आवासीय पट्टे का लाभ, जताया सरकार का आभार

( 463 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Jul, 26 16:07

ग्रामीण सेवा शिविर में मिला आवासीय पट्टे का लाभ, जताया सरकार का आभार

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित फाॅलोअप ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
रायसिंहनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत फौजूवाला में बुधवार को आयोजित फाॅलोअप ग्रामीण सेवा शिविर में अतिथियों द्वारा परिवादियों में आवासीय पट्टे का वितरण किया गया। शिविर में हाथोहाथ लाभ मिलने पर परिवादियों ने माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बीडीओ श्री छगनाराम, तहसीलदार श्रीमती दर्शन, श्री अजीतपाल, श्री जाफर अली, श्री सुशील गोदारा, श्री कुलदीप सिंह, श्रीमती कर्मजीत कौर, श्रीमती रणवीर कोैर सहित अन्य मौजूद रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.