जैसलमेर । जैसलमेर जिले के पशुपालकों के लिए मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना ने संकट की घड़ी में वास्तविक सुरक्षा कवच का काम किया है। पशुपालन पर निर्भर ग्रामीण परिवारों के लिए पशु केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि उनकी सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। ऐसे में पशु की आकस्मिक मृत्यु से परिवार गहरे आर्थिक संकट में आ जाता है। इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में राज्य सरकार की यह योजना प्रभावित परिवारों के लिए संबल बनकर सामने आई।
ऐसा ही उदाहरण ग्राम पंचायत सगरों की बस्ती में आयोजित फॉलोअप शिविर में देखा गया जिसमें पशुपालक नसीबा, नीयामत एंव जीया को 30-30 हजार रूपये की मंगला पशु बीमा योजना की क्लेम राशि का लाभ मिला। शिविर में तहसीलदार सम कालूराम ने इन पशुपालकों को बीमा क्लेम राशि का स्वीकृति पत्र प्रदान किया तो उनके चेहरों पर खुशी आ गई एवं पशुधन की मृत्यु से व दुख हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो गया।
इन तीनों पशुपालकों ने हदय से संवेदनलशील सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जैसलमेर जैसे पशु बाहुल्य क्षेत्र में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना केवल सुरक्षा कवच ही नही बल्कि वरदान साबित हो रहा है। क्लेम राशि से पशुपालक पुनः दुधारू पशुधन की खरीद कर परिवार का संचालन आसानी से कर पा रहा है। इस प्रकार नसीबा, नीयामत व जीया के लिए फॉलोअप कैम्प खुशियों की बहार लेकर आया।