जैसलमेर । राज्य सरकार द्वारा जिले में चलाये जा रहे ग्रामीण सेवा फोलोअप शिविर-2026 ग्रामीणों के लिए बहुत लाभदायी सिद्व हो रहे है। ग्राम पंचायत खंीयां में फोलोअप शिविर प्रेमाराम के लिए खुशियों की बहार लेकर आया एवं लम्बे समय से पुस्तैनी आवास के पटटे की आस लिए बैठे प्रेमाराम को एक ही दिवस को मकान का पटटा मिल गया।
उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर रामलाल मीणा ने प्रेमाराम को अपने हाथों से आवासीय पटटा प्रदान किया तो उसके चेहरे पर मुस्कान आ गई। उसने कहा कि वह पटटे के लिए काफी समय से प्रयास कर रहा था लेकिन सफलता नही मिली। इस फोलोअप शिविर में उसने पटटे के लिए आवेदन किया तो ग्राम विकास अधिकारी ने उसके मकान का सत्यापन किया एवं पटटे के लिए सम्पूर्ण दस्तावेज तैयार किए।
इस प्रकार प्रेमाराम के लिए फॉलोअप कैम्प वास्तव में लाभदायी सिद्व हुआ एवं उसे एक ही दिवस में शिविर के कारण मकान का असली स्वामीत्व का हक मिल गया। उसने इस कार्य के लिए सवंेदनशील मुुख्यमंत्री जी एवं पंचायत प्रशासन का तहेदिल से आभार जताया।