जैसलमेर । राज्य सरकार द्वारा जिले में चलाये जा रहे ग्रामीण सेवा फोलोअप शिविर-2026 ग्रामीणों के लिए बहुत लाभदायी सिद्व हो रहे है। ग्राम पंचायत बईया में फोलोअप शिविर मनोहर सिंह पुत्र गोरख सिंह निवासी बईया के लिए खुशियों की बहार लेकर आया एवं लम्बे समय से पुस्तैनी आवास के पटटे की आस लिए बैठे मनोहर सिंह को एक ही दिवस को मकान का पटटा मिल गया।
तहसीलदार फतेहगढ ने मनोहर सिंह को अपने हाथों से आवासीय पटटा प्रदान किया तो उसके चेहरे पर मुस्कान आ गई। उसने कहा कि वह पटटे के लिए काफी समय से प्रयास कर रहा था लेकिन सफलता नही मिली। इस फोलोअप शिविर में उसने पटटे के लिए आवेदन किया तो ग्राम विकास अधिकारी ने उसके मकान का सत्यापन किया एवं पटटे के लिए सम्पूर्ण दस्तावेज तैयार किए।
इस प्रकार मनोहर सिंह के लिए फॉलोअप कैम्प वास्तव में लाभदायी सिद्व हुआ एवं उसे एक ही दिवस में शिविर के कारण मकान का असली स्वामीत्व का हक मिल गया। उसने इस कार्य के लिए सवंेदनशील मुुख्यमंत्री जी एवं पंचायत प्रशासन का तहेदिल से आभार जताया।