राज्य कर्मचारियों के बीमा परिपक्वता के भुगतान का विशेष अभियान

( 357 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Jul, 26 16:07

       जैसलमेर। जिले में राज्य सेवा में कार्यरत सभी कर्मचारी जो राजकीय सेवा से सेवानिवृत हो रहे है, वे अपनी सेवानिवृति तिथि से कम से कम एक माह पूर्व आवश्यक रूप से अपना राज्य बीमा का परिपक्वता स्वत्व दावा प्रपत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित पूर्ति सुनिश्चित कर कर्मचारी की स्वयं की SSO ID से न्यू एसआईपीएफ पोर्टल पर आवश्यक रूप से ऑनलाईन सबमिट कर अनिवार्य रुप से भिजवायें ताकि उनके स्वत्व दावे के निस्तारण की कार्यवाही कर दावा राशि संबंधित कार्मिकों के बैंक खाते में समयबद्व तरीके से जमा करवायी जा सकें।

     राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग जैसलमेर उपनिदेशक ने यह देते हुए बताया कि इस संबंध में परिपक्वता स्वत्व दावा प्रपत्र के साथ डीडीओ से प्रमाणित बीमा रिकॉर्ड बुक, मूल पॉलिसी बॉण्ड, अंतिम अधिक घोषणा पत्र एवं एनेक्स्चर-ए (पदस्थापन विवरण) आईएफएमएस/पै-मैनेजर अनुसार बैंक खाता पासबुक SIPF New Portal पर अपलोड करें ताकि परिपक्वता तिथि पर समय पर भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.