ग्रामीण सेवा शिविर में मिला खाता विभाजन का लाभ, जताया सरकार का आभार

( 346 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Jul, 26 16:07

ग्रामीण सेवा शिविर में मिला खाता विभाजन का लाभ, जताया सरकार का आभार

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित फाॅलोअप ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
अनूपगढ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 61 जीबी में गुरूवार को आयोजित फाॅलोअप ग्रामीण सेवा शिविर में चक 77 जीबी निवासी कुलवीर सिंह और सुखवीर सिंह पुत्र सम्पूर्ण सिंह द्वारा खाता विभाजन हेतु आवेदन किया गया। आवश्यक कार्यवाही कर मौके पर ही परिवादियों को खाता विभाजन के आदेश दिए गए। शिविर में हाथोहाथ लाभ मिलने पर परिवादियों ने माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सुखदेव सिंह, गोविन्द सिंह, मांगी लाल, विजय सिंह मल्ली, श्रीमती रमनदीप कौर, बिमलादेवी सहित अन्य मौजूद रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.