उदयपुर। सुरों की मंडली संस्था, उदयपुर द्वारा महान पार्श्वगायक मुकेश की जन्मजयंती के अवसर पर एक भव्य संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 30 सुर साधकों ने मुकेश के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मधुर गीतों से सजी इस संध्या का आनंद लेने के लिए 40 से अधिक संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य संगीत प्रेमियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना तथा महान गायकों की अमर विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारतीय संगीत संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काली कल्याण धाम के गादीपति एवं समाजसेवी डॉ. हेमंत जोशी रहे। उन्होंने कहा कि संगीत मनुष्य के जीवन को संस्कारित करने का सबसे सशक्त माध्यम है तथा मुकेश जी के गीत आज भी हर पीढ़ी के दिलों में बसे हुए हैं। इस अवसर पर रोहित सिंह राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
संस्था के सचिव अरुण चौबीसा ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिले और संगीत प्रेमियों को श्रेष्ठ प्रस्तुतियों का आनंद प्राप्त हो सके। आयोजन की व्यवस्थाओं में गीता सिंह राठौड़, नूतन वेदी एवं मधु केवल्या का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में मंजू बाला गर्ग, संगीता जी, कमल जुनेजा, विजय सिंह राजपूत, शरद मंत्री, राजेंद्र जी, लालूराम गमेती, विश्व प्रभा पंड्या, नूतन वेदी, प्रवीण कुमार जैन, मधु शर्मा, संदीप बंसल, किशोर यादव, कमलेश कुमावत, स्वप्निल अजमेरा, राजकुमार नेभनानी, सुंदर लाल चौधरी, सूर्य प्रकाश श्रीमाली, अनुराधा श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार जैन, महावीर जैन, अरुण चौबीसा, गीता राठौड़, विजय लक्ष्मी वैष्णव, दिनेश, रमेश दतवानी, ज्योति मोदियानी, योगेश उपाध्याय, कैलाश केवल्या, गौरव सक्सेना एवं मधु जगदीश धाकड़ सहित अनेक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। मंच संचालन गीता राठौड़ एवं नूतन वेदी ने किया।